संदेश

जनवरी, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
मै भी खड़ी हूँ झूठ के प्रतिरोध में लेकिन चयन शब्दों का मर्यादा में मै  बेहतर समझती हूँ |  छोड़ दूँ बंदगी ,भूलकर शिष्टता त्यागकर  अपनी आन और शान -बान को  इस क़दर बेअदब होना मै बद्द्तर समझती हूँ  | चयन शब्दों का मर्यादा में मै बेहतर समझती हूँ |   भरी आक्रोश में हूँ ख़ूब ,मन दहकती ज्वाला है ,तहज़ीबों की सीमा ने इस दिल को सँभाला है |  छोड़कर संस्कृति और संस्कार को ,त्यागना इस तरहा सद्व्यवहार को , सभ्यता और दिलों पर मै ये नश्तर समझती हूँ |  चयन शब्दों का मर्यादा में मै बेहतर समझती हूँ |