'सास -बहु 'मंदिर या सहस्र-बाहु मंदिर
ग्वालियर का 'सास -बहु ' मंदिर 'सास -बहु 'मंदिर के नाम से अक्सर लोग इस भ्रम में पड़ जाते हैं कि ये मंदिर आपस में बहुत प्यार से रहने वाली किसी सास व बहु के आपसी प्यार और समर्पण को दिखाने के लिए निर्मित किया गया होगा लेकिन ऐसा नहीं है। ये मंदिर सास और बहु से सम्बंधित तो है परन्तु इसकी कहानी कुछ और है।राजस्थान के उदयपुर में ये मंदिर स्थित हैं। 10वीं सदी में राजा महिपाल द्वारा उदयपुर में निर्मित करवाया गया ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर उदयपुर से 23 किलो मीटर दूर नागदा ग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर स्थित है। यह उदयपुर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मंदिर दो संरचनाओं का बना हुआ है इनमे से एक का निर्माण सास व दूसरे का बहु द्वारा करवाया गया है। मंदिर में प्रवेश द्वार ,नक्काशीदार छत और बीच में कई खांचों वाली मेहराब है। मंदिर में एक वेदी ,एक पोर्च एक प्रार्थना सभा है। उदयपुर से मात्र 28 किलोमीटर पर एकलिंग जी भगवान का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। इस मंदिर से थोड़ा पहले ही कच्चे रास्ते पर वास्तुकला का बे...