हर वक्त की खामोशी भी अच्छी नहीं होती
घरेलु हिंसा या डोमेस्टिक वायलेंस एक ऐसी हिंसा है जो सार्वजनिक रूप से तो उजागर नहीं हो पाती है लेकिन भीतर ही भीतर इतनी मज़बूती से जम जाती है कि इसके शिकार व्यक्ति की ज़िंदगी को ये नर्क बना देती है। घरेलु हिंसा का सबसे दुःखद पहलू ये है कि इसमें व्यक्ति अपने ही घर में असुरक्षित और भयभीत सा महसूस करता है। वह अपने ही किसी रिश्तेदार के अत्याचार का शिकार होता है। वह चाहकर भी उसका विरोध नहीं कर पाता है। अपने परिवार की प्रतिष्ठा के लिए वह चुपचाप अपने को कुर्बान करने को तत्तपर रहता है। सब कुछ सुनकर ,सहकर देखकर भी अनजाना बना रहता है लेकिन ऐसा करना वास्तविकता में बहुत ग़लत है। किसी के साथ अन्याय को करना व सहन करना दोनों ही ग़लत बताये गए हैं । अगर किसी के साथ घर में कोई भी ऐसा व्यवहार हो रहा है जो नैतिक दृष्टि से ग़लत है तो उसे मत सहिये। स्वं विरोध कीजिये और संभव न हो तो कानून की मदद लीजिये। इस दुनिया में भगवान ने सभी को स्वतंत्र व सम्मान से जीने का हक़ दिया है। अगर कोई भी भावनात्मक तरीके से या अन्य किसी भी तरीके से तुम पर हावी होने की कोशिश कर रहा है तो उसका सामना कीजि...