समस्या क्या है ? समस्या एक मानसिक स्थिति ,मन का एक भाव है .वास्तव में किसी भी परस्थिति की गंभीरता,उसकी सहजता ,उसका प्रतिकूल और अनूकूल होने का निर्धारण हमारा मन,हमारा मस्तिष्क ही तो करता है तभी तो आपने देखा होगा कि एक सी ही प्रस्थिति में दो अलग-अलग व्यक्ति, अलग- अलग व्यवहार करते हैं. उदाहरण के लिए किसी एक परीक्षा में असफल होने वाले दो व्यक्तियों का नज़रिया एकदम विपरीत हो सकता है.एक के लिए ये बड़ी ही सामान्य घटना हो सकती है जबकि अन्य के लिए असहनीय वेदना देने वाली हो सकती है,ज़िन्दगी की सभी उम्मीद मिटा देने वाली हो सकती है. एक और उदाहरण के अनुसार किसी का अपने अजीज़ को खो देना स्वं की भी ज़िन्दगी का अंत करने को प्रेरित करने वाला हो सकता है जबकि अन्य के लिए ये जीवन के अंतिम सत्य को क्षणिक दुख व्यक्त कर, संभल जाने जैसा होगा . किसी भी चीज़ को हम जितनी गहराई से महसूस करते हैं उतनी ही वह हमें महसूस होती है. अतः परस्थिति से विचलित न होना ,उसमे स्थिर बने रहना हमारे मन,हमारे मानसिक बल पर निर्भर करता...