संदेश

मार्च, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

'माँ जगदम्बा '

चित्र
पावन  रुप ,शीतल  छवि,हे करुणामयी !मैं तुम से मोहित  हूँ उन्नत- चरित्र  ,गरिमामयी ,मनमोहनी !मैं तुमसे मोहित हूँ  . पतित - तारिणी  ,क्षमादायिनी ,जीवन -सुधा ! मै तुम से मोहित हूँ निश्छल -मना,ओजस -प्रभा ,उज्ज्वल मुखी ,सुरागिनी ! मै तुमसे मोहित हूँ दुख -पीर  घटा ,सुख -नीर  बढ़ा ,हे सुख -प्रदायिनी, मै तुमसे मोहित हूँ . पाप -विनाशक ,शत्रु  -नाशक ,जीवन  संजीवनी,  मै  तुमसे मोहित हूँ . विषय -वासना मे हम बंधक ,हे  मुक्ति प्रदायिनी,मै  तुमसे मोहित  हूँ . -अंशु  चौहान