'माँ जगदम्बा '



पावन  रुप ,शीतल  छवि,हे करुणामयी !मैं तुम से मोहित  हूँ
उन्नत- चरित्र  ,गरिमामयी ,मनमोहनी !मैं तुमसे मोहित हूँ  .
पतित - तारिणी  ,क्षमादायिनी ,जीवन -सुधा ! मै तुम से मोहित हूँ
निश्छल -मना,ओजस -प्रभा ,उज्ज्वल मुखी ,सुरागिनी !
मै तुमसे मोहित हूँ
दुख -पीर  घटा ,सुख -नीर  बढ़ा ,हे सुख -प्रदायिनी, मै तुमसे मोहित हूँ .
पाप -विनाशक ,शत्रु  -नाशक ,जीवन  संजीवनी,  मै  तुमसे मोहित हूँ .
विषय -वासना मे हम बंधक ,हे  मुक्ति प्रदायिनी,मै  तुमसे मोहित  हूँ .
-अंशु  चौहान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य हो तो मनुष्य बन रहो

भीतर की सुन्दर दुनिया में रहें'