चन्दलई लेक (जयपुर)
जयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर चन्दलई झील है .काफी खूबसूरत झील है ये. लेकिन सफाई की व्यवस्था यहाँ चरमराई हुई है.साथ ही आस -पास फैली बेतरतीब झाड़िय़ाँ सोचने पर मज़बूर कर देती हैँ .अगर इस स्थान पर थोड़ा ध्यान दिया जाए और इसके विकास के हेतु कुछ सोचा जाए तो ये बहुत सुन्दर टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित हो सकता है .मैं जानती हूँ कि इस विषय पर समाचार पत्रों मेँ पहले भी काफी कुछ प्रकाशित किया जा चुका है. मगर तब तक मैने इस स्थान को विजिट नहीं किया था .लेकिन अभी एक दो दिन पहले जब मै यहाँ पहुँची तो मैने पाया की ये एक खूबसूरत झील हैँ .अगर कुछ प्रयास किए जाएं तो ये बिना किसी संदेह के बहुत खूबसूरत भ्रमण स्थल बन सकता हैँ .यहाँ की झाड़ियों की कटिंग कर दी जाए, चारों तरफ का क्षेत्र साफ करके बेरिकेडिंग कर दी जाए ,बेंचेज लगा दी जाएं ,बोटिंग की व्यवस्था कर दी जाए ,पानी की स्वच्छता बनाए रखने हेतु कुछ सोचा जाए ,साथ ही आस -पास कुछ -एक दूरी पर छोटी -छोटी खाने -पीने की दुकानों ,छोटे -छोटे रेश्ट्रों की व सुलभ शौचालयों की व्यवस्था कर दी जाए तो रोजगार के साथ -साथ हमारे पर्यटन व्यापार में भी वृद्धि संभव हो पाएगी .कुल मिलाकर कहूँ तो ये एक सुन्दर, किंतु बिना सजा -संवरा हुआ एक ऐसा छुपा हुआ स्थान है जिसको पहचान दिलाना और सबकी नज़रों में लाना अभी बाकी हैँ. ... 😊🙏

Satya vachan
जवाब देंहटाएंShukriya
जवाब देंहटाएं