बात दिल को छूकर निकल जाएगी(गज़ल)




बात दिल को छूकर निकल जाएगी
बड़ा रोओगे जब मेरी याद आएगी 
बात दिल को ..... 

1.मुझसे मिलना तेरा बेवजहा तो नहीं, 
कुछ सबब है जो तुझको मिला ही नहीं 
धड़कनों तक तेरी जब ये आह जाएगी 
तेरी सांसों से मेरी सदा आएगी.
बात दिल को छूकर... 
 
2.हथेलियों पर रखे तेरे वादों से कम 
ज़िन्दगी को जिया इन सांसों से कम 
मुझको पाने की जब तुझमें चाह आएगी 
उम्र तेरी मोहब्बत से बढ़ जाएगी . 
बात दिल को .... 
 -Anshu Chauhan

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

allowed

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य हो तो मनुष्य बन रहो

भीतर की सुन्दर दुनिया में रहें'