सभी भारत वासियों से निवेदन है कि डेंगू ,चिकिनगुनिया और मलेरिया से बचने के लिए कृपया घर के साथ-साथ अपने आस -पास की ,अपने शहर की सफ़ाई का विशेष ध्यान रखें । स्वच्छता ही सब बीमारियों से बचने का एकमात्र उपाय है । अपने आस-पास के क्षेत्रों में जहाँ मच्छर हों वहाँ फॉगिंग करवायें । प्राकृतिक औषधियाँ जैसे नीम के पत्ते या तुलसी के पत्तों का प्रतिदिन सेवन करते रहें । खाने में लोंग व हल्दी का प्रयोग जरूर करें । पूजा मे कपूर जलाएं जो मच्छर आदि कीटों को दूर भगाता है । हल्के व्यायाम प्रतिदिन करें । शुद्ध -सात्विक व ताजा खाना खाएं । बाकि सब ईश्वर के हाथ में है ।
मनुष्य हो तो मनुष्य बन रहो
मृत्यु के भय से अगर सही को सही और गलत को गलत ना कह सको,तो सन्देह करो अपने मनुष्य होने पर . शक्तिशाली हो कर अगर किसी निर्बल की शक्ति न बन सको,तो संदेह करो अपने शक्तिशाली होने पर. संपन्न हो कर अगर मदद ना कर सको किसी निर्धन की,तो सन्देह करो अपनी सम्पन्नता पर . पुरुष हो कर अगर किसी नारी के सम्मान की रक्षा न कर सको,तो संदेह करो अपने पौरुष पर। धार्मिक हो कर भी अगर धर्म की रक्षा न कर सको, तो धिक्कार तुम्हारे धार्मिक होने पर. मनुष्य हो तो मनुष्य बन रहो इस धरा पर, सिर्फ देह मनुष्य की होना ही मनुष्यता नहीं, समझो इस ध्येय को तो इंसान हो तुम ना समझो तो चारा चर रहो कही। -
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
allowed