सभी माँ -बाप अपनी संतानों को बहुत प्यार करते हैं और उनकी हर संभव यही कोशिश रहती है की वे बच्चे की हर इच्छा को पूरा करें । ये सही है की संतान की इच्छा का ध्यान रखना माँ-बाप का फ़र्ज होता है परंतु बच्चों की अनावश्यक ,अनैतिक व  अतार्किक इच्छाओं को पूरा करना पूर्णतया ग़लत है ।बच्चों को हर क्षेत्र में उनकी सीमांओं के बारे में बताना बहुत ज़रूरी है । जो काम संवैधानिक तौर पर ग़लत है उसे करने से उन्हें रोकना चाहिए चाहे उस काम को करने के लिए वो कितने ही अधीर हों वरना  दुष्परिणाम माँ-बाप को ही  झेलने होंगे । उदाहरण के लिए -यदि आप  18 से कम साल के अपने पुत्र या पुत्री को गाड़ी चलाने के लिए देते हैं तो न तो ये आप के हित में है न उसके न ही किसी तीसरे के । अगर कोई भी दुर्घटना उसके द्वारा की जाती है तो आपको जेल व जुर्माना दोनों ही चीजों को भुगतना पड़ सकता हैऔर जिसको आपने क्षति पहुंचाई हैं उसकी बद्दुआएं व दुश्मनी भी झेलनी पड़ेंगी। मैं नहीं समझती कि कोई भी समझदार व आदर्श माता-पिता अपनी संतान के लिए ये चीजें चुनना पसंद करेंगे । इसलिए अपनी संतान को बिजी सड़क पर ईयर -फोन लगाकर गाना सुनने से ,तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाने से ,व 18 की ऐज से पहले गाङी (बिना लाइसेंस )के चलाने से सख़्ती से मना करना चाहिए । आजकल कई किशोर बच्चे सड़क पर स्टंट दिखाते नज़र आते हैं जो ख़ुद के साथ -साथ दूसरों के लिए भी जोख़िम भरा है । अत; सभी समझदार माँ -बाप से व सभी सभ्य नागरिकों से यही अनुरोध है कि अपने ,दूसरों के व देश के हित में बच्चों को ऐसे अधिकार व स्वतंत्रता न दे जो दूसरों की ज़िन्दगी पर भरी पड़ जाए क्योंकि बच्चे की ग़ैर ज़रूरी इच्छाए व अधिकार उसके स्वयं व अन्य की ज़िन्दगी से ज़ियादा ज़रूरी नहीं हैं ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य हो तो मनुष्य बन रहो

भीतर की सुन्दर दुनिया में रहें'