प्रणय के उदगार

प्रणय के उदगार तुम्हारे
मेरी स्मृतियों में बसने दो ।
कमसिन सी इस देह को अपने
आलिंगन में बंधने दो ।
प्रेम -पुष्प की कोमल पंखुड़ियाँ
चारों ओर बिखरने दो ,
मै स्वप्न -महल की राजकुमारी
तनिक मुझे संवरने दो ।
स्पर्श-उमंगित मन की आतुरता
विरह -नीर में मिलने दो ,
अश्रु -प्लावन होने से पहले
रुको मुझे सँभलने दो ।
प्रियवर !अपनी चितवन की
जंजीर में मुझको कसने दो ,
किंचित ,काश के शब्द -जाल से
मुझे आप निकलने दो ।
आज समग्र समर्पण अपनी
मुख -मुद्राओं पर करने दो ,
प्रणय के उदगार तुम्हारे
मेरी स्मृतियों में बसने दो  । 


रचनाकार -अंशु चौहान


तस्वीर साभार -
गूगल 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य हो तो मनुष्य बन रहो

भीतर की सुन्दर दुनिया में रहें'