'मै हूँ साथ तेरे '
तुम मुझे देखकर मुस्कुराते क्यों हो
वो दर्द इस दिल में छुपाते क्यों हो
हो जाऐगी 'सहर 'भी इस' गम ए शाम' की
इन हालातों से तुम घबराते क्यों हो
कभी जो अँधेरों में लगे राह मुश्किल
हूँ बनके उजाला तेरे साथ हरदम
तुम साये में मेरे लड़खड़ाते क्यों हो ।
-अंशु चौहान
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
allowed