हे राम कुछ ऐसा कर दो

हे राम !आचरण इस युग के नर का, भी मर्यादित कर दो
लक्ष्मण रेखा जिसका हो न उल्लंघन,  नारी- हित निर्धारित कर दो । 
कब तक देखूं पतित आचरण ,नारी की ये निंदा 
दो आवरण शील,दया का हे कृपालु भगवंता । 
भेद सके ना पुरुष जिसे वो रक्षा कवच बना दो ,
हर नारी में शुद्ध चरित्र की निर्मल चेष्टाजगा दो ।
निष्फल कर दे हर कुत्सित दृष्टि को
ऐसा आत्म नियंत्रण भर दो ,
हर पुरुष को राम ,हर नारी को सीता कर दो
पैदा ना हो कोई रावन फिर से
इस कलियुग को सतयुग कर दो । 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य हो तो मनुष्य बन रहो

भीतर की सुन्दर दुनिया में रहें'