कितनी अज़ीब बात है कि कई बार हमें किसी सही चीज़ को अपनाने में शर्मिंदगी होती है और ग़लत में सहज महसूस करते हैं । ये बात आपको विचित्र लग रही होगी परन्तु ये पूर्ण रूपेण सत्य है ।मैं बात कर रही हूँ अपनी बोलचाल की । देखिए हमारी भाषा '-मैं नी जारी 'मतलब' मैं नहीं जा रही । लेकिन 'जारी' का  मतलब तो होता है लगातार या लागू करना । बारिश जारी है । नया नियम जारी किया है । लेकिन हम प्रथम वाले वाक्य में ही ज़्यादा कम्फ़र्टेबल महसूस करते है । ऐसे ही' मैं आ री हूँ 'यानि मैं आ रही हूँ ,लेकिन प्रथम वाले का अर्थ हुआ मैं आरी हूँ मतलब पेड़ काटने का एक हथियार । अब कुछ नाम लेते हैं जैसे धर्मेन्द्र सही शब्द है लेकिन इसका उच्चारण किया जाता है धरमेंदर ऐसे ही और भी कई नाम है जिन्हें हम ग़लत बोलने का अभ्यास कर चुके हैं जैसे  राजेन्द्र ,नरेन्द्र आदि प्रभात को परभात उज्ज्वल को उजबल। अब इन्ही नामों को शुद्ध रूप में बोलना मतलब स्वयं को हँसी का पात्र बनाना । तो छोडिए और अपना ग़लत अभ्यास जारी रखिए क्योंकि यहाँ सही में बड़े ख़तरे हैं । जारी रखें ... ....भैया ये आदत सुधार ली तो दुनिया जीने नहीं देगी । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य हो तो मनुष्य बन रहो

भीतर की सुन्दर दुनिया में रहें'