जन्म -दिन पर मोमबत्ती जलाकर उसे बुझाना सही नहीं
बिल्कुल अच्छा नहीं लगता । अपनी भारतीय -धामिर्क संस्कृति में' दिए' को जलाकर बुझाना शुभ नहीं माना जाता है । इसलिए इस शुभ दिन पर दिए को जलाकर बुझाना नहीं चाहिए । मेरी दृष्टि में तो जैसे ही कैंडल जलाई जाए तभी' हैप्पी बर्थ डे 'विश किया जाए । अब उस कैंडल को दिए की तरह उपयोग में लेते हुए किसी उपयुक्त स्थान पर रौशनी के लिए रख दिया जाना चाहिए । ये मेरी व्यक्तिगत राय या सोच है । किसी की विचारधारा की आलोचना मेरा उद्देश्य नहीं है । शुभता और अशुभता को मानते हो तो करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
allowed