बाल-बाल बचे
जान हथेली पर लेकर, हम नहाने निकले थे
कैसे बताएँ कितनी बुरी तरह ,हम फिसले थे ।
बच गई हैं हड्डियाँ साबुत, ये खुदा की रहमत है
''ख़तरों के खिलाड़ी'' प्लेटफार्म से ,यूं तो गुज़रे थे ।
कुछ इधर-उधर हुई हड्डियों की, मरम्मत अभी बाक़ी है
जब गिरे तो जैसे ,दिन में तारे निकले थे ।
किस कमबख़्त ने, कोसा न जाने
फ़िल्मी गानों के, रियाज़ पर निकले थे।
बदल के चैनल भक्ति-गीत में
बस प्रभु कृपा से जीवित निकले थे ।।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
allowed