फालतू शब्द







कुछ ऐसे शब्द जो प्रचलन में हैं लेकिन उल्टे अर्थ के साथ । दो शब्दों के बारे में बात करुँगी । ये हैं बिनाफ़ालतू और बेतुक़ी बात । फालतू का मतलब है अनावश्यक ,व्यर्थ । इस हिसाब से बिना फालतू का मतलब हुआ -आवश्यक ,उपयोगी । अब एक वाक्य में देखिये -पापा आप मुझे बिना फ़ालतू में ही डाट रहे हो (गुस्से में )।  बच्चा अप्रत्यक्ष रूप से कह रहा है कि आप मुझे सही डाट रहे हो ।इसका मतलब हुआ पापा सही डाट रहे हैं । फिर बच्चे को शिकायत या गुस्सा करने की ज़रूरत ही नहीं है । 

दूसरा  है -बेतुक़ी बात । मतलब- बिना लय की बात।  भाई बातों से तुक का क्या लेना देना । बातें तो सही ,ग़लत या अर्थहीन और अर्थयुक्त हो सकती हैं । कोई तुक वाली या लय वाली बात भी करता है भला । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य हो तो मनुष्य बन रहो

भीतर की सुन्दर दुनिया में रहें'