गूगल गुरु
सब प्रश्नों का उत्तर तुमको यहीं मिलेगा भाई ।
गूगल है भंडार ज्ञान का
यहाँ हर संशय मिट जाए
अदृश्य गुरु ये हर पहेली ,देते झट सुझाए ।
मौखिक कहो या लिखो समस्या ,सुनते सभी तरह भाई
सर्च मार्ग में यहाँ कभी ना, कोई बाधा आई ।
ना अटके जीके में, ना रहा अधूरा होम वर्क़ भाई
गूगल ने आसानी से सब ,ज्ञान -सामग्री जुटाई
गूगल गुरु के चरणों में चलो शीश नवाएं भाई । ।
-अंशु चौहान
-अंशु चौहान

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
allowed